विधायक हमीर सिंह भायल बने राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य
SHINE TODAY
जयपुर – राजस्थान सरकार ने ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) में नए सदस्यों की नियुक्ति की है। इस क्रम में सिवाना से विधायक हमीर सिंह भायल को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।
ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वर्ष 2022 में जारी राज्य एवं जिला स्तरीय समिति की मार्गदर्शिका के अनुसार, राज्य सरकार ने विधानसभा के पूर्व में मनोनीत छह विधायकों को पुनः नामित किया है। इनमें सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल के अलावा, खंडेला विधायक सुभाष पूनिया, सागवाड़ा विधायक शंकर लाल डूडी, सादुलशहर विधायक गुरमीत सिंह, सूरजगढ़ विधायक प्रवीन कुमार, और पाली विधायक भीम राज जाटी शामिल हैं।
राजस्थान विधानसभा सचिवालय के पत्र दिनांक 11 फरवरी 2025 के आधार पर इन सदस्यों की पुनर्नियुक्ति की गई है। इस आदेश की पुष्टि 18 फरवरी 2025 को की गई।
गौरतलब है कि दिशा समिति ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न केंद्र व राज्य सरकार के योजनाओं के कार्यान्वयन और निगरानी का कार्य करती है। विधायक हमीर सिंह भायल की इस महत्वपूर्ण समिति में पुनः नियुक्ति से बालोतरा जिले को विकास कार्यों में और मजबूती मिलने की उम्मीद है।