सिवाना/बालोतरा: मानव सेवा संस्था द्वारा चलाए जा रहे कचरा पात्र वितरण अभियान का शुभारंभ शुक्रवार से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवाना में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हनुमानराम चौधरी, प्रदेश प्रभारी कैलाशसिंह राजपुरोहित घाणा, संभाग अध्यक्षा शांतिदेवी गोदारा, जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान प्रभारी ओमप्रकाश प्रजापत, ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश परिहार आदि मौजूद रहेंगे।
प्रदेश प्रभारी कैलाशसिंह राजपुरोहित ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत संस्था की ओर से कचरा पात्र वितरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत ओमप्रकाश प्रजापत के नेतृत्व में विद्यालयों में कक्षों के लिए निशुल्क कचरा पात्र वितरित किए जाएंगे।
इस मौके पर दिव्यांग प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, जीतू भाटी, जिला उपाध्यक्ष कानसिंह राजपुरोहित, समदड़ी तहसील अध्यक्ष किशोर पटेल गोलियां चौधरियान, सरवड़ी संरक्षक हिम्मताराम चौधरी सहित अन्य संस्था के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।