न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा विद्यालय प्रांगण में एक वृक्ष लगाकर जनता को वृक्ष लगाने का संदेश दिया
July 27, 2024
सिवाना: माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं श्रीमान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा के निर्देशानुसार दिग्विजय देथा, अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति सिवाना, सिविल न्यायाधीश व न्यायिक मजिस्ट्रेट सिवाना ने राजकीय आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिवाना में शिविर का आयोजन किया अध्यक्ष महोदय द्वारा बालिकाओं को वर्तमान समय में पेड़ों की कमी से होने वाली हानिया से बचाव हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, उपस्थित सभी बालिकाओं को अपने-अपने घरों में तथा आसपास के स्थान पर एक-एक वृक्ष लगाने का वचन लिया साथ ही साथ वर्तमान समय में हो रहे महिला लैंगिक उत्पीड़न POSH Act 2013 के बारे में जानकारी प्रदान कर बालिकाओं को सतर्क एव जागरूक रहने का संदेश दिया | विद्यालय के प्राचार्य साँवल राम प्रजापत ने भी वृक्षारोपण के बारे में जानकारी दी, इस मौके पर न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा विद्यालय प्रांगण में एक वृक्ष लगाकर जनता को वृक्ष लगाने का संदेश दिया इस शिविर में अध्यक्ष महोदय, प्राचार्य सांवलाराम प्रजापत, प्राध्यापक छोटू सिंह अन्य अध्यापक गण तथा न्यायालय के सहायक नाजिर दिनेश कुमार गणपत कुमार वैष्णव आदि उपस्थित रहे।
Tags