Food

ताजा खबर

अवैध रूप से घर में संचालित हथियार निमार्ण के कारखाने पर दबिश, टोपीदार बंदुकें, बारूद, छर्रे, टोपियां सहित बंदुक निर्माण सामग्री व औजार बरामद

 

बालोतरा
पचपदरा थाना के सरहद घडोई नाड़ी, जानियाणा में अवैध रूप से संचालित हथियार निर्माण के कारखाने पर बड़ी कार्यवाही की गई घर में अवैध रूप से संचालित हथियार निमार्ण के कारखाने पर दबिश दी गई।क आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से हस्तनिर्मित तीन टोपीदार बंदुक, बारूद की पुड़ी, 11 छर्रे, पीतल की 180 टोपियां, तीन नाल, अवैध बंदुकों का निर्माण करने के लिए सहायक अन्य सामग्री, वैल्डिंग मशीन सहित औजारों को बरामद कर अवैध बंदुक निर्माता को गिरफ्तार किया गया।
 

बालोतरा पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बालोतरा पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया दिशा-निर्देशानुसार पचपदरा के निकट सरहद घडोई नाड़ी, जानियाणा में थानाधिकारी अमराराम निपु. पचपदरा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा अवैध हथियार निर्माण के कारखाने की आसूचना पर कार्यवाही करते हुए हस्तनिर्मित तीन टोपीदार बंदुक, बारूद, छर्रे, टोपियां, तीन नाल व अवैध बंदुकों का निर्माण करने के लिए सहायक सामग्री व औजार बरामद कर अवैध बंदुक निर्माता आरोपी पपुराम को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है।

बालोतरा पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक रेंज जोधपुर के निर्देशन में जिले में अवैध हथियारों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गठित विशेष टीम द्वारा कार्यवाही की गई। पुलिस को मुखबिर सुचना मिली कि सरहद घडोई नाड़ी, जानियाणा में अवैध बंदुकों का निर्माण किया जा रहा है, वगैरा ईत्तला पर अमराराम निपु. थानाधिकारी पचपदरा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर घर में अवैध रूप से संचालित हथियार निमार्ण के कारखाने पर दबिश दी गई। मुलजिम पपुराम के कब्जे से बिना किसी वैध लाईसेंस व परमिट के अवैध रूप से हस्तनिर्मित तीन टोपीदार बंदुक, बारूद की पुड़ी, 11 छर्रे, पीतल की 180 टोपियां, तीन नाल, अवैध बंदुकों का निर्माण करने के लिए सहायक अन्य सामग्री, वैल्डिंग मशीन सहित औजारों को बरामद कर अवैध बंदुक निर्माता आरोपी पपुराम भील निवासी घडोई नाडी, जानियाणा पुलिस थाना पचपदरा को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने मामले मे प्रकरण दर्ज कर धारा 3, 5/25 आर्म्स एक्ट में पंजिबद्ध कर गिरफ्तार आरोपी से अवैध हथियार निर्माण की सामग्री व खरीद फरोख्त के संबंध में गहनता पूर्वक अन्वेषण पुछताछ की जा रही है