सिवाना(बालोतरा): मानव सेवा संस्था के जिला महामंत्री किशोर पटेल का संस्था के कार्यालय आगमन पर नगर अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, जिला उपाध्यक्ष गणपत चौधरी,प्रदेश प्रभारी कैलाश सिंह राजपुरोहित घाणा ने संस्था का प्रतिक दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। जिला महामंत्री किशोर पटेल के निर्देशन में संस्था की ओर से भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए 'एक परिवार एक परिंडा' अभियान की शुरुआत नौ अप्रेल को गोलियां चौधरियां से होगी। जिला महामंत्री किशोर पटेल ने बताया कि बढ़ते तापमान में पानी और अनाज से पक्षी महरूम नहीं रहे, इसलिए घरों व सार्वजनिक स्थानों में और जहां-जहां बड़े पेड़ होंगे वहां यह परिंडे लगाए जाएंगे.वहीं अभियान के तहत हर एक परिंडे की जिम्मेदारी एक परिवार को उसके अभिभावक के रूप में दी जाएगी.उसका काम परिंडे में दाना और पानी डालना रहेगा। प्रदेश प्रभारी कैलाश सिंह राजपुरोहित घाणा कहा आज के समय में बेजुबान पक्षियों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। संस्था का यह प्रयास बेजुबान पक्षियों के लिए मददगार साबित होंगा। हम सभी को गर्मी के इस मौसम को देखते हैं। बेजुबान पक्षियों की मदद करनी चाहिए। नगर अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने बताया कि इस अभियान में पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के लिए क्षेत्रभर में लोगों को शपथ भी दिलाई जाएगी।अभियान प्रभारी गणपत चौधरी ने बताया कि इस अभियान में 1100 परिंडे लगाए जाएंगे।