बालोतरा। श्रीचंपालाल बांठिया चेरीटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में आजीवन प्राणिमात्र की सेवा एवं राष्ट्र सेवा को समर्पित अपने सिद्धांतों एवं आदर्शों के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध जनसेवक पूर्व विधायक स्व. चम्पालाल बाठिया की 91 जन्म जयंती व अष्ठम पुण्यतिथि पर संस्तुति एवं समर्पण समारोह का आयोजन लूनी नदी के किनारे स्थित महावीर गौशाला में विभिन्न सेवा कार्यो के साथ किया गया।समारोह में राजस्थान के 9 समाज बंधुओं का विशिष्ट सेवा सम्मान,व्हील चेयर,श्रवण यंत्र,दिव्याग जनों के लिए ट्राइसाइकिल, महिलाओं के स्वावलंबन हेतु सिलाई मशीन का वितरण, बांठिया जी के जीवन वर्त का चित्रण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
संस्तुति एवं समर्पण समारोह का आगाज सर्वप्रथम मां भारती एवं पूर्व विधायक स्व. श्री चंपालाल बांठिया की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए आगंतुकों का स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उघोग राज्य मंत्री के के विश्नोई ने कहा कि कहा कि जनसेवक पूर्व विधायक स्व श्री चंपालाल जी बांठिया ने अपने जीवन में राजनीति से परे हटकर आमजन की सेवा को महत्वता दी।लोग उनके सेवा के कार्यों को आज भी याद कर रहे है।उनके सेवा के कार्यों को जीवन मे उतार कर आमजन को भी सेवा के कार्य करने चाहिए।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जोधपुर प्रांत प्रचारक योगेंद्र कुमार ने कहा कि समय के साथ जो लोग सेवा के कार्य करते है उनका सम्मान करना चाहिए।नर सेवा ही मानव सेवा का उद्देश्य रखना चाहिए।समय पालन ही हमारी पहचान बननी चाहिए।बांठिया जी सेवा कार्यो प्रतिमूर्ति के काबिल है।उनके जीवन की अनेको विशेषताए थी।विधायक चम्पालाल बाठिया
का पूरे राजस्थान में जनसेवा के लिए जाने जाते थे।मुझे भी उनके साथ अल्प समय के लिए काम करने का मौका मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ट प्रचारक नंदलाल बाबाजी ने कहा कि जनसेवक पूर्व विधायक स्व श्री चंपालाल जी बांठिया पुरे जीवन काल मे जनसेवा
पर जोर दिया।चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा उनके पदचिन्हों पर चलते हुए प्रतिवर्ष किया जा रहा जनसेवा का कार्यक्रम अनुकरणीय व अनमोल है।उन्होंने ने कहा कि सम्मान व्यक्ति के अच्छे कार्यो का होता है। चम्पालाल बांठिया ने अपना पुरा जीवन सेवा के कार्यो मे लगा दिया। उन्होंने कहा कि आदमी अपने कार्यो से महान बनता है।
पोखरण विधायक महंत प्रताप पूरी महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन को अपने जीवन से लोगो की सेवा कार्य को महत्त्व देना चाहिए। मानव जीवन को उनके पदचिन्हों पर चलकर सेवा करनी चाहिए।सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।शास्त्रों में भी मनुष्य जीवन को कर्मयोग बताया गया है।सेवा के कार्यों में बांठिया जी नाम अमर है।
कार्यक्रम के दौरान जनसेवक पूर्व विधायक स्व चम्पालाल बाठिया के सेवा कार्यो व जीवनी पर बनाई गई डाक्यूमेंट्री प्रदशित की गई। कार्यक्रम में सेवा के कार्य मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो का ट्रस्ट द्वारा तिलक निकाल व साफा पहनाकर व नारियल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम का मंच सचालन पूनमचंद सुथार व महेंद्र श्रीश्रीमाल ने किया।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ सचालक डॉ जी आर भील ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह रहे मंच पर उपस्थित:-
समारोह के दौरान मंच पर उद्योग राज्य मंत्री के के विश्नोई, पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, पोकरण विधायक विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जोधपुर प्रांत प्रचारक व मुख्य वक्ता योगेंद्र कुमार, वरिष्ठ प्रचारक नन्दलाल बाबाजी,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ सचालक डॉ जी आर भील,ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया,भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु सहित अनेक अथिति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद:-
वही इस दौरान श्रीमती जसोदा देवी बांठिया, समाजसेवी किशोर सिंह कानोड़, सांगाराम जांगिड़, लघु उद्योग भारती के प्रांतीय अध्यक्ष शांतिलाल बालड़,पूर्व पालिकाध्यक्ष पारसमल भंडारी, ओमप्रकाश चंडक, कल्याणपुर उप प्रधान श्रवण सिंह राजपुरोहित,पूर्व सभापति श्रीमती प्रभा सिंघवी,शांतिलाल डागा, एडवोकेट सन्तोष कुमार जैन, राजेन्द्र चौधरी, सुभाष चौपड़ा,सरंपच प्रतिनिधि खेतसिंह दहिया, पूर्व प्रधान हरिसिंह,मुलतान सिंह डोली,पुरुषोत्तम गोयल,कांतिलाल हुण्डिया,पुष्पराज चौपड़ा, बाबूलाल भन्साली, गौतमचंद जैन सहित अनेको जनप्रतिनिधियों, सरपंचों सहित हजारों की सख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विशिष्ट सेवा सम्मान व अभिनंदन :-
कार्यक्रम में दौरान राजस्थान में सेवा के कार्य मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजेंद्र परिहार,सीताराम राठी,अर्जुनराज मेहता, अम्बालाल जोशी,दिलीप नाहटा, प्रकाशदान चारण,पुरूषोत्तमदास गुप्ता,भीमाराम माली व सत्यनारायण का अथितियों द्वारा तिलक निकाल व साफा पहनाकर,नारियल व प्रशस्ति पत्र देकर सेवा सम्मान किया गया।
व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, सिलाई मशीन व मेडिकल उपकरण का वितरण:-
ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने बताया कि पूर्व विधायक स्व.जनसेवक श्री चंपालाल बांठिया
की 91 वीं जन्म जयंति एवं अष्ठम पुण्यतिथि पर जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें, व जरूरत मंद लोगो को ट्राई साइकिल,व्हील चेयर,श्रवण यंत्र व मेडिकल उपकरण का वितरण किया गया।उन्होंने ने बताया कि ओर जरूरतमंद लोगो को क्षेत्र दौरा करते हुए वितरण किए जाएंगे।