सिवाना.अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह व उमंग का माहोल बना रहा गाँधी चौक पर मानव सेवा सस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाशसिंह राजपुरोहित घाणा, संभाग अध्यक्षा शांतिदेवी विश्नोई,समाजसेवी भागीरथ गोदारा,जिलाध्यक्ष किशोर कुमार सांखला,के नेतृत्व में स्टॉल लगाकर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक राहगीरों के लिए प्रसादी व पीने के पानी की व्यवस्था की गईं। मानव सेवा सस्था द्वारा दी गईं सेवाओं के दौरान सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने स्टॉल पर पहुंचकर मानव सेवा सस्था के कार्यों की प्रसंशा की व जीवन में हमेशा बढ़ चढ़कर सेवा कार्यों में भाग लेने की बात कही।प्रदेश उपाध्यक्ष राजपुरोहित ने कहा कि अवधपुरी में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा सही अर्थों में भारतीय अस्मिता और गौरव का सुअवसर है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम वर्तमान परिवेश में भारतीय स्वाभिमान और विजय के प्रतीक बनकर प्रतिष्ठापित हो रहे हैं।ब्लॉक अध्यक्ष कान सिंह ने बताया कि राम के रूप में भारत का मूल्य समस्त विश्व के समक्ष ऐसे अजेय योद्धा का स्थापित होता है जो असाधारण और अनुपम है। यही विलक्षणता राम को जनप्रिय और जन-जन सुखदाई बनाती है। राम के संघर्षों से साधारण जनता को शक्ति और साहस मिलता है। कभी न हारने वाले राम हजारों विपत्तियों से जूझते हैं।लक्ष्मण को शक्ति बाण लगा होता है, पत्नी जानकी शत्रुओं के कब्जे में है, तब राम बिलखते हुए भी सुदृढ़ होकर शत्रुओं से संघर्ष के लिए कठोर बनकर खड़े होते हैं। इस अवसर पर गौतम सिंह गुड़ानाल,सुरेश राजगुरु गुड़ानाल, लालाराम चौधरी,चुन्नीलाल राजपुरोहित, तरुण सुन्देशा,गणपत सिंह राजपुरोहित,नारू भाई बोराणा,रमेश बोराणा,ओमप्रकाश परिहार,ओमप्रकाश प्रजापत,पारसमल माली,सुरेश कुमार,राजेंद्र कुमार, राम सिंह,बलवंत सिंह,भट्टाराम,नरपत सिंह,अंकित राजपुरोहित, प्रवीण राजपुरोहित, बाबूलाल,प्रकाश प्रजापत, विक्की भाई,भरत सुंदेशा,सहित संस्था से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।