बालोतरा/धोरीमन्ना/गुड़ामालानी: भाजपा के नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सघन जन सम्पर्क मे जुटे हुए है। इसको लेकर भाजपा बालोतरा जिला संयोजक राजेंद्र बोराणा व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया आज धोरीमन्ना व गुड़ामालानी पहुचे। इस दौरान गुड़ामालाणी व धोरीमन्ना मे बोराणा व बांठिया का भाजपा कार्यकर्ताओ व गणमान्य नागरिकों ने भव्य स्वागत किया।
बोराणा ने बताया कि नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत आज धोरीमन्ना के बाजार मे फेल कार्ड का वितरण किया गया। इसके साथ ही भाजपा संघठन की अति आवश्यक बैठक भी आयोजित हुई। बैठक मे राजेंद्र बोराणा ने कहा कि 31 तारीख को अधिक तादाद मे जयपुर पहुंचकर रेली को सफल बनावे। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के शासन से दुखी हो चुकी है। आम जन बुनियादी सुविधाओं के लिए भी तरस गया है। राज्य मे हालत बद अब बदतर हो रहे है। बांठिया ने नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत अधिक से अधिक संख्या मे आने का न्योता दिया। बैठक को भाजपा आलमसर मंडल अध्यक्ष केसराम् सुथार, जिला महामंत्री सुखराम विश्नोई, शक्ति केंद्र संयोजक अनिल सेठिया ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान मास्टर गिरधारीलाल कुलरिया, वीरेंद्र बोड़ा, धोरीमन्ना किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष लाडूराम, उपाध्यक्ष जगदीश सोनी, ललित सिंघवी, भभूताराम, जय किसन, सरपंच आसुराम, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सोहनलाल सोनी, धोरीमन्ना मंडल महामंत्री बाबूलाला ढाका सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाद मे बोराणा व बांठिया ने अनेक स्थानों पर पौधरोपण भी किया।