बाड़मेर: जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि शनिवार, 08 जुलाई को जिले में काउखेडा, जागसा, मानपुरा खारड़ा, लोलो की बेरी, मेकरनवाला, पनेला, गुल्ले की बेरी, धनाऊ, मनावास, रोहिड़ाला, देवन्दी के साथ गेंहू, बुडीवाड़ा, बायतु पनजी, खुमे की बेरी, रेडाणा, कुन्दनपुरा और जालीला ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। वही शहरी क्षेत्र में सिवाणा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 32 के रामदेव जी का मन्दिर देवंदी रोड़ में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।