Food

ताजा खबर

गहलोत सरकार ने युवाओ के साथ धोखा किया: गणपत बाठिया

 


बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा नहीं सहेगा राजस्थान समर्थन के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान का भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया के नेतृत्व में हस्ताक्षर कर आगाज किया गया।
भाजयुमो कल्याणपुर मण्डल अध्यक्ष जयरूप पटेल ने बताया कि भाजयुमो बालोतरा द्वारा नहीं सहेगा राजस्थान के प्रदेशव्यापी अभियान के समर्थन के लिए हस्ताक्षर अभियान कल्याणपुर मण्डल में चलाया गया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल रहीं है इस निकम्मी सरकार ने युवा,किसान,मजदूर,महिला,छात्र सहित
हर वर्ग के साथ कुठाराघात किया है।इस राज में 18 बार पेपर लीक करके विद्यार्थियों के साथ खिलवाड़ किया गया।युवाओ को बेरोजगारी भत्ता
का झूठा वादा कर युवाओं के साथ धोखा देने का काम किया।उन्होंने ने कहा कि राजस्थान सरकार सरेआम भ्रष्टाचार को प्रोत्साहित करना और भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनाना ये राजस्थान की गहलोत सरकार के काम करने का चाल चरित्र है।उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस की सरकार लूटने वाली, अत्याचार करने वाली और कुशासन लाने वाली सरकार है। कार्यक्रम को भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान,भाजयुमो जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करणोत, बजरंग चौधरी,मालाराम बावरी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद सिंह कालुङी,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश सदस्य शमीम खान ने भी संबोधित किया।
भाजयुमो कल्याणपुर मण्डल अध्यक्ष जयरूप पटेल ने सभी का आभार ज्ञापित किया।