बालोतरा/जयपुर: भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया भाजपा प्रदेश द्वारा जयपुर में आयोजित वर्तमान की राज्य की कांग्रेस सरकार के जंगलराज, भ्रष्टाचार व अत्याचार के विरूद्ध में आयोजित महा जन घेराव कार्यक्रम में भाग लिया।भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने बताया कि भाजपा मुख्यालय से भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों,कार्य समिति सदस्यों,वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार के विरोध प्रदर्शन किया गया।उन्होंने ने बताया कि पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां हुई सभा को प्रदेश भाजपा नेताओं ने संबोधित किया। उन्होंने ने कहा कि वक्ताओं ने अपने भाषण में गहलोत सरकार, सरकार की नीतियों और इस कार्यकाल के दौरान सामने आए भ्रष्टाचार के मामलों और बिगड़ी क़ानून व्यवस्था को लेकर जमकर निशाना साधा।उन्होंने मौजूदा गहलोत सरकार में हर वर्ग का व्यक्ति दुखी है।सभा के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने सचिवालय घेराव पैदल मार्च निकाला।
पैदल मार्च निकाल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उन्हें सचिवालय के पास स्टैच्यू सर्कल पर रोका । बाठिया ने बताया कि पुलिस ने भाजपा नेताओं को रोकने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया जो सरासर गलत है।