Food

ताजा खबर

मानव सेवा संस्था द्वारा चिड़ियां के घोंसलों का वितरण किया गया


लकड़ी के निर्मित घोंसले लगाने का अभियान सराहनीय: दिनेश विश्नोई 

चिड़िया के संरक्षण के लिए लोगों को किया जागरूक


शाइन टुडे@सिवाना न्यूज
सिवाना. मानव सेवा संस्था द्वारा चिड़िया के संरक्षण के लिए बर्ड हाऊस लगाने के अभियान का शुभारंभ उपखंड अधिकारी दिनेश विश्नोई,थानाधिकारी नाथु सिंह , अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हनुमान राम चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित घाणा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अभियान के तहत लोगों को निशुल्क गौरैया ( चिड़ियां)का घोंसला वितरित किया गया। संस्था के द्वारा लोगों को यह संकल्प भी दिलाया गया। उपखंड अधिकारी दिनेश विश्नोई ने इस अभियान की सराहना की ।

थानाधिकारी नाथु सिंह ने कहा कि हर इंसान की जिम्मेदारी है। इसे सभी को पूरा करना चाहिए। किसी जीव के लिए दाना पानी की व्यवस्था करना इससे बड़ी इंसानियत और कोई नहीं हो सकती ! एसीबीईईओ हनुमान राम चौधरी ने बताया कि गौरैया के संरक्षण व संवर्धन के लिए पेड़ों, चौक-चौराहों व घर की छतों पर लकड़ी के निर्मित घोंसले लगाने का अभियान सराहनीय है।

 इससे लोगों में जीव दया के प्रति लोगों में जागरूकता आएगी। जिला प्रभारी किशोर कुमार सांखला ने बताया कि संस्था पशु पक्षी पर्यावरण एवं जन मानव के लिए निरंतर समाज में काम करती है। जिला सरंक्षक मुकेश लंगेरा ने बताया कि संस्था ने बुधवार को गौरैया चिड़िया के संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने का कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम में लोगों को गौरैया घोंसला निशुल्क दिया गया।  

इन्होंने किया सहयोग 

गणपत चौधरी,कैलाश सिंह राजपुरोहित,गौतम सिंह गुड़ानाल,किशोर भाई सांखला,सतीष कुमार सोनी,पोलाराम चौधरी,शांतिदेवी विश्नोई,प्रवीण चौधरी,सुरेश राजगुरु,नकुल कुमार,राज कुमार सोढ़ा लूदराड़ा,मोहन सिंह राजपुरोहित,चुन्नीलाल,ओमप्रकाश प्रजापत आदी।

यह रहे मौजूद

ब्लॉक संगठन मंत्री मोहन सिंह राजपुरोहित, कार्यालय प्रमुख नकुल कुमार, दिव्यांग अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सरगरा, कमलेश माली , आशु सिंह राजपुरोहित सहित संस्था से जुड़े लोग मौजूद थे।