बालोतरा: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व मोदी सरकार के 9 साल पर आयोजित हो रहे कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा स्तरीय व्यापारी सम्मलेन के प्रभारी गणपत बांठिया ने सोमवार को जयपुर प्रवास के दौरान भाजपा सगठन महामंत्री चन्द्र शेखर से मुकालात कर चर्चा की। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व प्रभारी बांठिया ने भाजपा सगठन महामंत्री से मुकालात कर सगठनात्मक चर्चा करते हुए कहा उनको विधानसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन के बारे अभी तक आयोजित हुए सम्मेलन के बारे में जानकारी दी व आगामी दिनों में आयोजित होने वाले व्यापारी सम्मेलन के बारे में भी जानकारी दी।बांठिया ने कहा कि देश मे जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने है तब से उनके नेतृत्व में देश तरक्की की ओर अग्रसर हुआ है।देश विदेशों में भारत का डंका बज रहा है।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया भाजपा प्रदेश द्वारा 13 जून को जयपुर में आयोजित वर्तमान की राज्य की कांग्रेस सरकार के जंगलराज, भ्रष्टाचार व अत्याचार के विरूद्ध में आयोजित महा जन घेराव कार्यक्रम में भाग लेंगे।उन्होंने ने बताया कि भाजपा मुख्यालय से भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, कार्य समिति सदस्यों,वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा सचिवालय तक रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।