सिवाना(बालोतरा): सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय सिवाना में माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वाधान में एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा के दिशा-निर्देशन में तालुका विधिक सेवा समिति सिवाना के अध्यक्ष गजेन्द्र कुमार ( सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिवाना, जिला बाड़मेर) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें लोक अदालत सदस्य दिनेश विश्नोई, उपखण्ड अधिकारी, सिवाना, पप्पुराम मीणा, सी.एम. क्रेडिट, आर.बी. ओ., जोधपुर साउथ, मुख्य प्रबन्धक शिव कुमार जालवान एवं अक्षय शर्मा, लोकेश कुमार शर्मा ए.डी.बी सिवाना, खीमाराम, बैंक अधिवक्ता एवं पूर्व बार अध्यक्ष, एस. आर. देवड़ा एस.बी.आई. आर. ए. सी. सी. बालोतरा, सुखदेव सोलंकी, अमन अग्रवाल एस. बी. आई. पादरू, धनराज देवड़ा एवं रामप्रकाश चौधरी एस.बी.आई. मोकलसर, प्रवीण कुमार साहू एस.बी.आई. मुख्य शाखा सिवाना, हितेन्द्र कुमार एसबीआई समदड़ी, अशोक सोमरा एस.बी.आई. मिठौड़ा, संजीव यादव एस.बी.आई. अजीत, संदीप राठौड़ एस.बी.आई. खण्डप, रामप्रसाद जांगिड़ आर. एम. जी. बी. सिवाना, निर्मल अग्रवाल आर. एम. जी. बी. समदड़ी, पृथ्वीसिंह राजपुरोहित, बालोतरा भूमि विकास बैंक एवं ए.पी.ओ. जितेन्द्रसिंह शेखावत, बशीर हुसैन शेख बार अध्यक्ष सिवाना, किशोरीलाल सोनी, जयप्रकाश रामदेव, वरिष्ठ अधिवक्ता उमसिंह राठौड़, लादाराम परमार, दिनेश कच्छवाह, हिरालाल जांगिड़ एवं त्रिलोकचन्द, न्यायालय के कर्मचारी दिनेश कुमार एवं फरीद कुमार पुलिस थाना सिवाना से अशोक कुमार, समदड़ी से रामबाबु मीणा, व लोक अदालत में प्रिलिटीगेशन के 847, दाण्डिक शमनीय प्रकरण 65, धारा 138 एन.आई. एक्ट के 257 एवं सिविल प्रकृति के 23 प्रकरण रखे गये, जिसमें से 23 प्रिलिटीगेशन के निस्तारित हुए, जिसमें 66, 46, 138 /- रुपए की अवॉर्ड राशि जारी की गयी तथा 138 एन.आई. एक्ट के 23 प्रकरण निस्तारित हुए जिसमें रूपये 33,29,312 /- की अवॉर्ड राशि जारी की गयी व 42 दाण्डिक शमनीय प्रकरण के प्रकरण निस्तारित किए गए। जिनमें कुल रूपये 99,75,450/- का अवॉर्ड जारी किया गया।