Food

ताजा खबर

भारतीय जनता पार्टी जिला प्रभारी की अध्यक्षता में सिवाना मंडल की बैठक आयोजित

 सिवाना : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के अनुसार मंडल प्रवास कार्यक्रम के तहत सिवाना मंडल में जिला प्रभारी राजेंद्र  बोराणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। राजेंद्र जी ने बताया की भाजपा प्रदेश नेतृत्व के द्वारा दिए गए कार्यों को सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता और पदाधिकारी पन्ना प्रमुख स्तर तक बखूबी से अपने कृतव्यों का पालन करे। बैठक में सिवाना विधायक हमीर सिंह  भायल ने प्रदेश सरकार की नाकामियों की कड़ी निन्दा की ओर कहा की प्रदेश की जनता भगवान भरोसे है। जिला मंत्री खेता राम प्रजापत ने कार्यक्रम की रूप रेखा रखी। ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष इंदा राम चौधरी,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जय राम प्रजापत, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि वीर सिंह सैला,किसान मोर्चा के गोविंद सिंह कालूडी, ममता बिश्नोई ने भी अपनी बात रखी। बैठक में मंडल अध्यक्ष नग सिंह,विधानसभा के पन्ना प्रमुख प्रभारी गंगा सिंह,जिला मंत्री सुजा राम देवासी,महामंत्री हिन्दू सिंह सिणेर,हुकम सिंह गुड़ानाल ,महामंत्री संतोष , निम्बा राम चौधरी ,भवानी सिंह देवंदी ,तन सिंह देवंदी छगन सिंह थापन, दलपत सिंह खाखर लाई,किसान मोर्चा मंडल महामंत्री पुखराज गुड़ानाल, उत्तम सिंह राजपुरोहित, प्रभु राम भील मुरलीधर वैष्णव, बंसीलाल बोराणा ,भैराराम माली ,गुमान सिंह मोकलसर ,जोग भारती, जोइताराम गुड़ानाल, बाबू सिंह गुड़ानाल, कान सिंह अर्जियाना, सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संचालन महामंत्री हिन्दू सिंह सिणेर ने किया।