Food

ताजा खबर

19 अप्रैल को भाजपा का जिला मुख्यालय पर जन आक्रोश महाघेराव

 




समदड़ी (बाड़मेर): भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बालोतरा जिला मुख्यालय पर जन आक्रोश महाघेराव 19 अप्रैल को होगा। जन आक्रोश महाघेराव को लेकर गंगासिंह राठौड काठाडी ने बताया की  मुख्य वक्ता राजस्थान विधानसभा प्रतिपक्ष नेता  राजेंद्र सिंह राठौड़ रहेगे व स्थानीय सांसद  कैलाश चौधरी व जालोर के सांसद देवजी भाई पटेल एव बालोतरा जिलाध्यक्ष  बाबूसिह राजपुरोहित व बालोतरा जिले के प्रभारी  राजेन्द्र बोराणा  व जिले के समस्त पदाधिकारीगण व पार्टी के समस्त जन प्रतिनिधित एव समस्त कार्यकर्ताओ को उपस्थित रहना अनिवार्य है।  इस बाबत सिवाना विधान सभा क्षेत्र से महाघेराव कार्यक्रम के संयोजक कानसिंह कोटडी के साथ समदडी मंडल अध्यक्ष पारस प्रजापत के कार्यालय स्थल पर आज शनिवार को मिटिंग करके कार्यकर्ताओ कि ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए  विचार-विमर्श (चर्चा) करते हुए गंगासिंह राठौड काठाडी, सोहन सिंह भायल व पूर्व संरपच बाबू भाई परिहार एव देवेन्द्र बोराणा उपस्थित रहे।