Food

ताजा खबर

निजाम बने राष्ट्रीय राजीव गांधी ब्रिगेड बालोतरा के जिलाध्यक्ष


सिवाना / बालोतरा। राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सलीम भारती ने राष्ट्रीय राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश गुलाटी की सहमति से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के हाथ मजबूत करने एवं कांग्रेस की रीती नीतियों को जन जन तक पहुंचाने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 4 साल के कार्यकाल के उपलब्धियों को जनता के बीच रखने एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मंशा के अनुसार बालोतरा जिले में कांग्रेस को मजबूत करने की दृष्टि से राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस में बालोतरा जिला अध्यक्ष के पद पर युवा नेता निजाम खान सिवाना को नियुक्त किया है निजाम खान राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री के पद पर रहकर संगठन को मजबूती दे रहे थे इनकी नियुक्ति से बालोतरा जिले के कार्यकर्ताओं एवं युवाओं में हर्ष व्याप्त है