सामाजिक कार्यक्रमों की शिरकत
बालोतरा(बाड़मेर): भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने किशोरसिंह कानोड़ के पिताजी ठा. शक्तिसिंहजी राठौड़ के स्वर्गवास होने पर उनके निवास स्थान पर जाकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।उसके बाद पचपदरा में कुछ दिनों पूर्व रिफायनरी क्षेत्र में पचपदरा निवासी श्यामलाल खारवाल के सुपुत्र राकेश खारवाल का आकस्मिक दुर्घटना में स्वर्गवास होने पर उनके निवास स्थान पर जाकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए परिवारजनों को ढाढ़स बधाया।भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने ग्रामीणों से भी वार्ता की।
बांठिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर पार्टी के आगामी कार्य योजनाओं के बारे में बताया।उन्होंने ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्तमान की राज्य सरकार ने साढ़े साल से प्रदेश की जनता को खून के आंसू रुलाया है।ऐसी सरकार की नाकामियों को जनता को बताना है। इस दौरान पचपदरा सरपंच प्रतिनिधि दिलीपसिंह राठौड़, मंडापुरा पूर्व सरपंच प्रेमप्रकाश, दिनेश खारवाल, कमलेश संकलेचा, जेके खारवाल, पचपदरा, राजकुमार खारवाल, अमितसिंह भाजपा नेता रामनाथ सहित अनेको लोग मौजूद थे।