Food

ताजा खबर

पुण्यतिथि पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्मरण

भाजपा मंडल सिवाना की पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस एवं मंडल कार्य समिति की बैठक 


शाइन टुडे@सिवाना न्यूज: विधायक कार्यालय सिवाना में मंडल प्रभारी भवानीसिंह टापरा और मंडल अध्यक्ष नगसिंह  की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमे वक्ताओं के रूप में जगदीशसिंह इंद्राणा, पंचायत समिति सदस्य ममता विश्नोई, महामंत्री हिन्दू सिंह सिणेर ने दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। भवानीसिंह टापरा ने संगठन और जनता के कार्यों में सहयोग करने को प्राथमिकता देने का कहा।
साथ ही प्रदेश की सरकार ने जो बजट जारी कर थोथी घोषणाएं की ओर सिवाना विधानसभा के साथ भेदभाव किया उसकी कड़ी निन्दा की। मंडल अध्यक्ष नगसिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भगवतसिंह भायल, महामंत्री संतोष कुमार, हुकम सिंह राठौड़, मुरलीधर , सांवल राम सुथार, छगनसिंह थापण, रूपसिंह गुंगरोट, कान सिंह अर्जियाना, प्रेमा राम बिश्नोई, बाबूसिंह ,दलपत सिंह खाखरलाई उपस्थित रहे।