Food

ताजा खबर

धूमधाम से मनाई जैन मंदिर की वर्षगांठ




शाइन टुडे@ सिवाना न्यूज: श्री सिवांची जैन सेवा समिति ट्रस्ट, दुर्गापुरा( मेली )के तत्वाधान में राजगृही मनसंतुष्टि श्री मुनीसुव्रत स्वामी जिनमंदिर की प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। 

इस अवसर पर प्रातः साध्वी अमितगुना श्रीजी श्रेयानंदिता श्रीजी आदि ठाणा एवं कायमी ध्वजारोहण के लाभार्थी परिवार सुनंदादेवी केशवलाल जी राजेंद्र कुमार संजय कुमार अशोक कुमार जीरावला परिवार का ट्रस्ट मंडल की ओर से सामेया कर स्वागत किया गया। धर्म सभा में साध्वी अमितगुणा श्रीजी ने जैन मंदिर पर ध्वजारोहण करने की प्रक्रिया एवं उनके महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए धर्म के मर्म पर प्रकाश डाला। ट्रस्ट अध्यक्ष राजमल भंसाली व महामंत्री अशोक सालेचा ने ट्रस्ट के विकास कार्यों एवं आगामी विकास की योजना पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

सुबह जैन मंदिर में अठारह अभिषेक एवं सत्तर भैदी पूजन का भव्य आयोजन व विधि- विधान विधिकारक विनय भाई द्वारा करवाया गया। विधि विधान के साथ विजय मुहूर्त में जिन मंदिर पर ध्वजारोहण के लाभार्थी परिवार के सदस्यों द्वारा ॐ पुन्याहाम पुन्याहाम प्रियतम प्रियतम की करतब ध्वनि के साथ ध्वजारोहण किया गया।

कायमी ध्वजा, सुबह का नाश्ता व दोपहर का स्वामी वात्सल्य सहित संपूर्ण आयोजन के लाभार्थी सुनंदादेवी केशवलाल राजेंद्र कुमार संजय कुमार अशोक कुमार जीरावला परिवार के सदस्यों का ट्रस्ट मंडल की ओर से बहूमान किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष राजमल भंसाली, उपाध्यक्ष मांगीलाल भंसाली, महामंत्री अशोक सालेचा, सोहनराज जीरावला, कांतिलाल ढेलरीया, राजेंद्र भंसाली, ईश्वरलाल दांतीवाडीया, मीठालाल जीरावला, राजेंद्र जीरावला एवं सोहनराज गुलेचा, दीपचंद चोपड़ा, प्रकाश मेहता, महेश नाहटा सहित सैकड़ों जैन धर्मावलंबी उपस्थित थे।