Food

ताजा खबर

तालुका विधिक सेवा समिति सिवाना के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन


शाइन टुडे@ सिवाना न्यूज:
सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय, सिवाना में माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वाधान में एवं अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा के दिशा-निर्देशन में तालुका विधिक सेवा समिति सिवाना के अध्यक्ष गजेन्द्र कुमार (न्यायिक मजिस्ट्रेट सिवाना ) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें लोक अदालत सदस्य दिनेश कुमार विनोई, उपखण्ड अधिकारी, सिवाना एवं लादाराम परमार सदस्य बशीर हुसैन शेख अध्यक्ष अभिभाषक संघ सिवाना, बुधाराम साहु तहसीलदार सिवाना, पप्पूराम मीणा, सी.एम. क्रेडिट, आर.बी.ओ., जोधपुर साउथ, मुख्य प्रबन्धक  धनराज देवड़ा, एसबीआई मोकलसर,  सुखदेव सोंलकी व अमन अग्रवाल एस.बी.आई. पादरू,  अंकुश मेघलानी,  अक्षय कुमार,  लोकेश कुमार एडीबी, सिवाना, प्रवीण कुमार साहु एस. बी. आई. मुख्य शाखा सिवाना,  रघुवीरसिंह रावल एस.बी.आई. समदड़ी,  नरेष्ट कुमार सोनी आरएसीसी, एस.बी.आई. बालोतरा, संजीव यादव एस.बी.आई. अजीत,  महेश सोमरा एस.बी.आई. मिठौड़ा, रामप्रसाद सुथार आर. एम. जी. बी. सिवाना,  निर्मल अग्रवाल आरमजीबी समदड़ी, पृथ्वीसिंह राजपुरोहित व मुकनाराम व हनुमानाराम, बालोतरा भूमि विकास बैंक एवं ए.पी.ओ. जितेन्द्रसिंह शेखावत, किशोरीलाल सोनी एवं  खीमाराम,  दिनेश कच्छवाह,  हीराचन्द सुथार एवं त्रिलोकचन्द, पुलिस थाना सिवाना से अशोक कुमार व न्यायालय एवं एस.डी.ओ. कॉर्ट व तहसील के कर्मचारीगण तथा पटवारीगण उपस्थित रहें। लोक अदालत में प्रिलिटीगेशन के 1261, दाण्डिक शमनीय प्रकरण 120, धारा 138 एन.आई. एक्ट के 270 एवं सिविल प्रकृति के 25 प्रकरण रखे गये, जिसमें से 37 प्रिलिटीगेशन के निस्तारित हुए, जिसमें 1,08,29,977 /- रुपए की अवॉर्ड राशि जारी की गयी तथा 138 एन.आई. एक्ट के 10 प्रकरण निस्तारित हुए जिसमें रूपये 10,05,597 /- की अवॉर्ड राशि जारी की गयी व 54 दाण्डिक शमनीय प्रकरण के प्रकरण निस्तारित किए गए। जिनमें कुल रूपये 1,20,50,197/- का अवॉर्ड जारी किया गया ।