राज्यपाल कटारिया का किया स्वागत
बालोतरा/गुवाहाटी :भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने असम के नव नियुक्त राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के गुवाहाटी में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेकर बधाई दी। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने बताया कि गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को असम के 31वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संदीप मेहता ने श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में हुए समारोह में कटारिया को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ समारोह के बाद बांठिया ने महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को गुलदस्ता भेंट कर क्षेत्र की ओर से बधाई दी।बांठिया ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संदीप मेहता से भी मुलाकात कर चर्चा की।मुख्य न्यायाधीश मूलतः राजस्थान के जोधपुर निवासी भी है।शपथ ग्रहण समारोह में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उनके कैबिनेट सहयोगियों, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों सहित राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया, राजस्थान विधानसभा में उप प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र राठौड़, के अलावा कई वरिष्ठ नेता और कटारिया के परिवारजन व परिचित विशेष आमंत्रण पर मौजूद रहे।असम के मुख्यमंत्री द्वारा राज्यपाल के विशेष आमंत्रित लोगो का भी स्वागत किया।
गुवाहाटी में राजस्थानी प्रवासियों द्वारा भी राज्यपाल कटारिया सहित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग लेने आये राजस्थान से लोगो का भी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।बांठिया ने महामहिम राज्यपाल को श्री चम्पालाल बांठिया चेरीटेबल ट्रस्ट की ओर से भी स्वागत करते हुए बालोतरा आने का न्यौता भी दिया।महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी ट्रस्ट के सरंक्षक भी है।उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि असम में रहते हुए भी ट्रस्ट को मार्गदर्शन देता रहूंगा।