Food

ताजा खबर

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया पचपदरा रिफाइनरी का दौरा


समीक्षा बैठक में आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी लेकर दिये दिशा-निर्देश, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी रहे साथ।

पचपदरा/बालोतरा :केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी मंगलवार को संसदीय क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर के दौरे पर रहे। जोधपुर में रात्रि विश्राम के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी सोमवार सुबह  पचपदरा के लिए रवाना हुए। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वे पचपदरा में निर्माणाधीन रिफाइनरी का निरीक्षण करने पहुंचे। संसदीय क्षेत्र बाड़मेर में आगमन पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के नेतृत्व में डोली गांव में स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इसके बाद केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं स्थानीय बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी ने पचपदरा में निर्माणाधीन रिफाइनरी स्थल का अवलोकन किया। इस दौरान दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने रिफाइनरी अधिकारियों से प्रगति समीक्षा बैठक में आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा रिफाइनरी के कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बताया कि पचपदरा में बनने वाली यह रिफाइनरी एशिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी हैं, जिसका 50 फीसदी कार्य पूर्णता की ओर हैं। इस परियोजना में प्रति वर्ष 9 मिलियन टन रिफाइनिंग क्षमता और 2 मिलियन टन प्रति वर्ष पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स क्षमता की योजना बनाई गई है। साथ ही इस रिफाइनरी के माध्यम से 1 लाख लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।यहां पर केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व कैलाश चौधरी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधे लगाने की बात कही। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पुरी का जगह-जगह भावभीना स्वागत किया गया। डोली स्थित जिला सीमा पिलर पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकताओं ने उनकी अगवानी कर स्वागत किया। इसके बाद पचपदरा में भी उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। रिफाइनरी पहुंचने पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी के. पंवार, उपखण्ड अधिकारी विवेक व्यास सहित एचआरआरएल के अधिकारियों ने उनकी अगवानी कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, बालोतरा भाजपा जिला अध्यक्ष बाबू सिंह सिलोर, बाड़मेर भाजपा जिला अध्यक्ष स्वरूपसिंह खारा, पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी, नगर परिषद बालोतरा की सभापति श्रीमती सुमित्रा जैन, पंचायत समिति पाटोदी की प्रधान ममता जोगेंद्र प्रजापत, हाजी मूसे खां खालत, पार्षद बाबूलाल चौधरी, गोविंद सिंह कालूडी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।