शाइन टुडे न्यूज नेटवर्क
बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने बाड़मेर जिला कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर पोखरण फलसुंड बालोतरा नहरी पानी परियोजना में लगे अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध रूप से रिफाइनरी को पिछले एक साल से पानी दिया जा रहा था।इसमें लिप्त जलदाय विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही करने से जनता में रोष व्याप्त है। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य
गणपत बांठिया ने जिला कलेक्टर को प्रेषित पत्र में बताया कि पिछले लंबे समय से परियोजना के अधिकारियों ने जलदाय विभाग की पोकरण फलसुंड परियोजना से बालोतरा,सिवाना व सिणधरी को मीठे पानी की सप्लाई देनी थी मगर पिछले चार साल से अधिकारियों ने अवैध रूप से पानी रिफाइनरी को दिया जिससे क्षेत्र की जनता को पानी के लिए अनेको कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।उन्होंने ने कलेक्टर से पानी चोरी मामले में अवैध वाल्व हटाने सहित दोषी अधिकारियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नही होना क्या दर्शाता है।उन्होंने कलेक्टर से आग्रह किया कि जो भी दोषी अधिकारी है उनसे राजस्व वसूला जाकर मुकदमा दर्ज कर अविलंब कठोर कार्रवाई करावें ।जलदाय विभाग व परियोजना अधिकारियों की नाकामी व मिली भगत के कारण क्षेत्र की जनता पानी के लिए त्रस्त है। बांठिया ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अनेको बार बालोतरा उपखंड अधिकारी को अवगत करवाने के बावजूद कोई कार्यवाही नही की।कुछ समय पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बागुंडी फांटा पर धरना देकर इस पानी चोरी का खुलासा करते हुए वाल्व पर ताला लगाकर बंद किया था।उसके बाद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बाड़मेर जाते वक्त बागुंडी फांटा पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अगवत करवाकर आप से दूरभाष पर वार्ता करने के बाद वाल्व को हटाया गया।उन्होंने ने जिला कलेक्टर से जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग करते हुए लिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की माग की है। बांठिया ने भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु से वार्ता कर आगामी 24 फरवरी को पानी को लेकर भाजपा के आंदोलन के बारे में विस्तृत चर्चा कर असम के नव नियुक्त राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए गुवाहाटी रवाना हुए।