सिवाना - मानव सेवा संस्था के बाड़मेर जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित घाणा का जन्मदिन रविवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सेवा और कल्याण दिवस के रुप में मनाया। विधानसभा क्षेत्र में फल वितरण, मास्क वितरण, कंबल वितरण, स्वेटर वितरण, पौधरोपण, गौ सेवा सहित विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें आमजन ने भी बढ़–चढ़कर भाग लिया। संस्था के प्रदेश महामंत्री भगाराम मेघवाल ने कहा कि राजपुरोहित जरूरत मंद व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सतत समर्पित रहते है। उनके जन्मदिन के अवसर पर सेवा और कल्याण के जन उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करना ही उन्हें शुभेच्छाएं देने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम था।
भामाशाह गौ भक्त शांतिदेवी भागीरथ जी गोदारा ने बताया कि निस्वार्थ भाव से हर गरीब की सेवा करने वाला और जरूरतमंदों की मदद करने वाला ही सच्चा मानव धर्म निभाता है। सभी प्राणियों में मनुष्य को श्रेष्ठ इसलिए माना जाता है क्योंकि दया, क्षमा, प्रेम और परोपकार की भावना सिर्फ इन्हीं में देखने को मिलती है। जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने सभी लोगों से आग्रह किया कि जन्मदिन,सालगिराह,पुण्यतिथि कार्यक्रम या शादी में फिजूलखर्ची न करके जरुरतमंद, दिव्यांग व असहाय , निर्धन लोगों की मदद करनी चाहिए। सेवा परमो धर्म ही मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य है।
भील बस्ती के बच्चों को स्वेटर वितरण :
देवंदी रोड स्थित भील बस्ती में बच्चों के लिए स्वेटर वितरण किए गए। इस दौरान बच्चों के साथ केक कटवाकर जिलाध्यक्ष राजपुरोहित का जन्मदिवस मनाया गया। बच्चों को मिठाई वितरित की गई।
जरूरतमंदो को कंबल वितरण कर, करवाया भोजन :
कस्बे के बस स्टैंड पर डाक बंगले में दिव्यांग जनों,वरिष्ठजनों के साथ जिलाध्यक्ष राजपुरोहित का जन्मदिवस मनाया गया। समाजसेवी गौ भक्त शांतिदेवी भागीरथ जी विश्नोई के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में जरुरतमंद, दिव्यांग व वरिष्ठजनों को कंबल वितरण कर इंदिरा रसोई में नि:शुल्क भोजन करवाया गया।
महिलाओं को गर्म कपड़े वितरित किए :
कस्बे में नकुल मेघवाल के नेतृत्व में महिलाओं को स्वेटर वितरण किए गए। नकुल ने कहा कि राजपुरोहित की ओर से शुरू किए गए सेवा परमो धर्म अभियान की प्रेरणा से ही जरुरतमंद महिलाओं को स्वेटर का वितरण किया जो उन्हें ठिठुरन से राहत प्रदान करेंगे। इस दौरान गणपत सिंह, इंद्र कुमार, पप्पू, जयप्रकाश, दिनेश सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मरीजों को फल व मास्क वितरित किए :
सामाजिक कार्यकर्ता जयप्रकाश के नेतृत्व में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगियों को फल वितरण व बाजार में मास्क वितरण कर सेवा कार्य के रूप में जिलाध्यक्ष राजपुरोहित का जन्मदिन मनाया । सामाजिक कार्यकर्ताओ ने मरीजों को फल वितरण कर उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए कामना की।
बच्चों को नए कपड़े वितिरित किए :
दिव्यांग ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सरगरा के नेतृत्व में हिंगलाज कॉलोनी में अनाथ बच्चों को नए कपड़े भेंट कर जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित का जन्मदिवस मनाया। सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से नए कपड़े पाकर बच्चों में भी खुशी का भाव नजर आया।
बस्ती में लड्डू वितरण किए
जिला सहमंत्री राजकुमार राजपुरोहित की ओर से देवंदी रोड़ पर बच्चों को लड्डू वितरण किए गए। जन्मदिन पर बस्ती में लड्डू वितरण का कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना।
तुलादान कर गौ माता को चारा खिलाया
सामाजिक कार्यकर्ता चुन्नीलाल राजपुरोहित के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष राजपुरोहित ने मेली गौ शाला पहुंचकर तुलादान किया और अपने वजन के बराबर का चारा गौ माता को खिलाया।राजपुरोहित अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेली गौ शाला पहुंचे। गोशाला में गौ सेवा की और सभी के सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने तुला दान कर अपने वजन के बराबर का चारा गौ सेवा के लिए दान कर आज से एक नई परंपरा की शुरुआत की तथा उन्होंने चारा दान करने के लिए सभी से भी अपील की।
इस अवसर पर गौभक्त शांतिदेवी गोदारा, समाजसेवी भागीरथ गोदारा, मोहन विश्नोई, अखिल भारतीय कांग्रेस बिग्रेड राष्ट्रीय सचिव भगाराम मेघवाल, नकुल मेघवाल, राजेंद्र कुमार सरगरा, जयप्रकाश, सादिक, गणपत सिंह, चुन्नीलाल, भरत, कानसिंह सहित युवा मौजूद रहें!