रिपोर्ट: भेराराम प्रजापत, राखी
राखी(सिवाना) कस्बे में माघ सुदी पंचमी गुरुवार को सुबह 9:00 बजे गणतंत्रता दिवस के पावन पर्व के दिन पंडित नरेश दवे के वैदिक मंत्रोचार द्वारा एक नन्ही सुकन्या व कुंवर दिव्यनारायण सिंह चौहान और शंभूगिरीजी गोस्वामीऔर समस्त रामदेव मित्र मंडल के युवाओं के हाथों से शुभ मुहूर्त में प्याऊ का लोकार्पण किया गया। मंडल अध्यक्ष तुलसाराम पटेल ने बताया कि हमारे गांव में सार्वजनिक स्थान बस स्टैंड पर एक पानी की प्याऊ की कमी थी। जो आज पूरी हो गई है।इस प्याऊ के निर्माण में हमारे रामदेव मित्र मंडल के समस्त युवाओं का सराहनीय योगदान है।
समाजसेवी कानाराम खागडा ने युवाओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहां की जल ही जीवन है, जल ही जगदीश है, जल के बिना अपना जीवन अधूरा है। इसलिए हमारे जीवन में सबसे पहले जल का एक महत्वपूर्ण योगदान है। जो युवाओं ने एक नई पहल की है। उन्होंने बताया कि रामदेव मित्र मंडल के युवाओं का यह कार्य काबिले तारीफ है। मंडल उपाध्यक्ष उम्मेद सोलंकी ने बताया कि रामदेव मित्र मंडल गांव के हर किसी कार्य में हमेशा आगे रहता है। और हम सभी मिलकर उस कार्य को एक मिशाल बनाकर उस पर कार्य करते हैं जो हमारे संगठन की देन है।राजाराम तरक ने बताया कि रामदेव मित्र मंडल के युवाओं ने इस लंपी नामक महामारी में भी गायों की सेवा करने में एक सराहनीय योगदान दिया है। इसलिए इन युवाओं का जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। स्थानीय गांव के भामाशाह राजेंद्र सिंह राव ने बताया कि कि रामदेव मित्र मंडल के युवाओं ने एक बहुत ही बड़ा बीड़ा उठाया और पुण्य का कार्य किया है। जिसका फायदा मनुष्य को सौ जन्मों तक मिलता है। इसलिए मैं इन युवाओं का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। कि वो हमेशा ऐसे पुण्य के कार्य मेंआगे आते रहे। इस शुभ अवसर पर कानाराम खागडा, राजाराम तरक, मंडल उपाध्यक्ष उम्मेद सोलंकी, मीडिया प्रभारी भेराराम प्रजापत, हरीश पाविया, राजेंद्र सिंह राव, केवल सोलंकी, रमेश सोलंकी ,किशन सोलंकी, जितेंद्र सोलंकी, देवी सिंह पंवार,सोहन सोनी दिनेश खागड़ा, प्रभु राम भील आदि लोग मौजूद रहे। रामदेव मित्र मंडल के इस पुण्य के कार्य की समस्त ग्रामवासियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की।