बालोतरा: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने जयपुर में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक में भाग लिया। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने बताया कि कार्य समिति की बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा,केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया,विधानसभा प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया,पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं,केंद्रीय मंत्रियों, प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओ ने सम्बोधित किया।उन्होंने ने बताया कि
बैठक के प्रथम सत्र में नवम्बर में झुंझुनूं में आयोजित हुई कार्य समिति बैठक का अनुमोदन व स्वागत भाषण प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया ने किया।
विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया ने सरकार के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव रखा जो प्रस्ताव पास हुआ।राजनीतिक प्रस्ताव में प्रदेश की गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया।उन्होंने ने बताया कि बैठक में सभी नेता और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वह विधानसभा क्षेत्र वार सरकार की नाकामियों को आम जनता तक पहुंचाएं और गहलोत सरकार को उखाड़ फेंके। अंतिम सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता राजस्थान की वर्तमान की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को लेकर जनता के बीच जनता को बताए वही केंद्र की योजनाओं के बारे भी जनता को बताना है।प्रदेश कार्य समिति की बैठक में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष,
प्रदेश कार्य समिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य,विभिन्न मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ने भाग लिया।