शाइन टुडे@ बालोतरा न्यूज:
बालोतरा: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने बाड़मेर भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल को जन्मदिन की बधाई दी।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने बाड़मेर प्रवास के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल के मिलकर उनको जन्मदिन की बधाई दी।बाड़मेर भाजपा जिला अध्यक्ष मेघवाल के जन्मदिन पर पर केक काटकर उनका मुह मीठा करवाया।व गुलदस्ता भेंट किया।बांठिया ने बधाई देते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष मेघवाल पार्टी के लिए रात दिन मेहनत कर रहे हैं।इस दौरान प्रदेश महामंत्री व विधायक मदन दिलावर,स्वरूप सिंह खारा, वरिष्ठ भाजपा नेता भवानीसिंह टापरा सहित अनेको भाजपा नेता मौजूद थे।