Food

ताजा खबर

जन आक्रोश यात्रा में युवा मोर्चा ने गुड से तोल कर किया विधायक का बहूमान




सिवाना (बाड़मेर):जनाक्रोश यात्रा में विधायक हमीरसिंह भायल का मोकलसर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हुकमसिंह गुड़ानाल के नेतृत्व में गुड से तोलकर स्वागत किया गया।


भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश यात्रा की जानकारी देते हुए भाजपा जन आक्रोश यात्रा मीडिया प्रमुख हुकमसिंह गुड़ानाल ने बताया कि आज सिवाना मंडल में पिपलुन गोलियां, मवड़ी, देवंदी, अज्रियाणा, लुदराडा, मोतीसरा, महिलावास, जन आक्रोश यात्रा पहुंची इस दौरान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा मोकलसर गांव में सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल का कार्यकर्ताओं ने गुड से तोल कर स्वागत किया,भायल ने यात्रा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता जनार्दन के मध्य रखा निश्चित ही मजदूर-व्यापारी-किसान-महिलाएं-युवा वर्ग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है,कांग्रेस सरकार के विरुद्ध जन आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है,इसका परिणाम आगामी विधानसभा में चुनावों में कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ेगा इस अवसर पर जन आक्रोश यात्रा विधानसभा संयोजक वीरसिंह सैला ने भी संबोधित किया.. 
आक्रोष यात्रा रथ के साथ मंडल अध्यक्ष नगसिंह राजपुरोहित, जिला परिषद प्रतिनिधि लादूराम बिश्नोई, मितेश यति, पंचायत समिति सदस्य ममता विश्नोई, युवा मोर्चा महामंत्री दिनेश भाटी जयराम प्रजापत हंसराज प्रजापत, उत्तम सिंह राजपुरोहित, बाबू सिंह, मनोज कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।