भारतीय जनता पार्टी की आक्रोश रैली में उमड़ा जनसैलाब
सिवाना(बाड़मेर)
जन आक्रोश रैली के सिवाना मीडिया प्रमुख हुकम सिंह गुड़ानाल ने बताया सिवाना मंडल में आज मेली से जन आक्रोश रैली प्रारंभ हुई जो खाखरलाई कुशीप, थापन, मुठली, इंद्राणा, सिनेर, धारणा, गुड़ानाल व पादरडी पहुचीं।
इस अवसर पर सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल ने जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता जनार्दन के मध्य रखते हुए कहा निश्चित ही मजदूर-व्यापारी-किसान-महिलाएं-युवा वर्ग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है।कांग्रेस सरकार के विरुद्ध जन आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है,इसका परिणाम आगामी विधानसभा में चुनावों में कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ेगा, इस अवसर पर विधानसभा संयोजक वीर सिंह सैला ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, यह जन आक्रोश यात्रा राजस्थान में चिंगारी के रुप में जलते हुए कांग्रेस की लंका को दहन कर व्यवस्था परिवर्तन करेगी, जन आक्रोश रैली में सिवाना मंडल अध्यक्ष नगसिंह राजपुरोहित, ओबीसी जिला मंत्री सूजाराम देवासी, पंचायत समिति सदस्य ममता बिश्नोई, सोहन सिंह भायल, गंगासिंह काठाडी, हिन्दू सिंह सिणेर, संतोष मेघवाल, समुद्री मंडल अध्यक्ष पारस प्रजापत, दिलीप भाटी सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता जन आक्रोश रैली रथ के साथ रहे।