सिवाना के भाजपा कार्यक्रताओं द्वारा आज गुरूवार को स्वर्गीय सुरता राम देवासी की प्रथम पुण्य तिथि सेला गौशाला में मनाई गई, इस अवसर पर गंगा सिंह राठौड काठाडी ने स्वर्गीय सुरता राम देवासी को सच्ची श्रध्दांजलि अर्पित करते हुए उनके याद के पल बताऐ कि उस आत्मा का भाजपा परिवार मे महत्वपूर्ण योगदान रहा है, हम सभी उन्हे हमेशा हमेशा के लिए याद रखेगे वे किसी भी नाराज कार्यकर्ता को मनाने कि क्षमता रखते थे व सभी को साथ बिठाने का कार्य करने मे दक्ष थे व पार्टी मे कोई भी बात मारवाडी हिन्दी मिलाकर बोलते हुए अपनी बात रखने मे दक्ष थे, आज उनके बारे मे जितना बताऐ उतना कम है, कभी किसी ने भरी सभा मे त्रुटिपूर्ण शब्दो का उपयोग भी किया होगा तो उसी दौरान सुरता राम उस सभा मे उपस्थित रहे हो तो एक पल मे सभी बातो को व्यवस्थित करके समाज मे पेश करने मे सक्षम दिखे
भाजपा के कर्मठ व समर्पित सिपाही थे इनकी पार्टी मे अहम भूमिका रही बाडमेर जिले के पशुपालक अध्यक्ष व सिवाना विधान सभा मे सिवाना मंडल अध्यक्ष व पादरू मंडल अध्यक्ष रहे, सामान्य कार्यकर्ताओ से लेकर प्रदेश के संगठन के कई पदाधिकारीगणो व केंद्रीय नेताओ एवं पूर्व मुख्य मंत्री से सीधा संबंध स्थापित किए हुए थे, आज इस सभा मे सोहन सिंह भायल व वीर सिंह सेला ने भी अपने साथी भाई सुरता राम जी को याद करते हुए अपनी रखी व अपनी यादे बताई, भाजपा के कई वरिष्ठ ज्येष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ-साथ देवासी समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे व सभी ने पुण्य तिथि पर सच्ची श्रदाँजलि अर्पित करते हुए याद किया, उपस्थित जन पादरू मंडल अध्यक्ष: मिश्रा राम देवासी, पंचायत समिति सदस्य जामता राम देवासी, दांखा संरपच गोविंद देवासी, पंऊ सरपंच वागा राम देवासी, भाग्वा पूर्व संरपच जोगा राम देवासी, पृथ्वीराज सिंह राजपुरोहित मुबारी, जोगेंद्र देवासी भागवा, ओम सिंह भायल, कालूजी देवासी जिनपुर, गेना राम जी व अन्य कई साथी उपस्थित रहे सभी ने सुरता राम अमर रहे के नारे भी लगाए