शाइन टुडे@ न्यूज नेटवर्क
बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने गुरुवार को क्षेत्र के विभिन्न गाँवो का दौरा कर समाजिक कार्यक्रम में भाग लिया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा करते हुए अनेको सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।बांठिया ने विधानसभा में निकल रही जन आक्रोश यात्रा में भाग लिया।उन्होंने ने जन आक्रोश यात्रा गोपड़ी पहुचने पर आयोजित
सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे राजस्थान में भाजपा की इस यात्रा में आपार जन समर्थन मिल रहा है।लोग अपने गाँवो की समस्याओं को लेकर पत्र भी शिकायत बॉक्स में डाल रहे है।जो प्रदेश भाजपा कार्यालय लेकर क्रमबद्ध तरीके से सरकार के समक्ष रखेगे।
इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य
गणपत बांठिया ने नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत पर पटाके छोड़ व एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा व गुजरात भाजपा को जीत की बधाई दी।बांठिया ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जय जीत भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत का नतीजा है।
गुजरात में प्रो-इनकमबेंसी है, गुजरात के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रगाढ़ आस्था है।गुजरात अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की।इस दौरान प्रभारी रामनिवास मंडा,पचपदरा मंडल
अध्यक्ष डूंगर देवासी,अरुण चौधरी,झूमरलाल सार्जेंट,मालाराम बावरी,पचपदरा प्रभारी गोविंद सिंह कालूड़ी,दिलीप शर्मा सहित अनेको भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।