बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए ग्रामीणों से रूबरू हुए। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने बुधवार को क्षेत्र के चांदेसरा, गोल, खेड़, कलावा सहित अनेको ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर रहे।बांठिया ने चांदेसरा गाँव मे नरपतसिंह राजपुरोहित के निवास स्थान पर जाकर उनके पिताजी शंकरसिंह राजपुरोहित के देहावसान पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।बाठिया ने ग्रामीण जनों से रूबरू हुए तो उन्होंने ने बांठिया को बताया कि गाँव में पानी की समस्या है।इस महंगाई के जमाने मे पानी मंहगे दाम पर खरीदना पड़ रहा है।बांठिया ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को समस्या के बारे में अवगत करवाकर का भरोसा दिलाया। इस दौरान भवरसिंह राजपुरोहित,धनसिंह राजपुरोहित,भंवर सिंह, भवानी, अर्जुनसिंह, छगन सिंह, पुराराम मेघवाल,प्रेमाराम प्रजापत, डूंगर देवासी,किशन सिंह भाटी सहित अनेको भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।