धोरीमन्ना (बाड़मेर) बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना कस्बे में 24 नवंबर के शाम की है। शाम 4 बजे मूक बधिर युवती (20) कॉलेज के पास में बकरियां चराने के लिए गई थी। तभी एक सफेद बोलेरो कैंपर सड़क के किनारे आकर रुकी थी। इसमें दो युवक उतरे और खेत में बकरियां चरा रही युवती के मुंह पर हाथ रख वन विभाग के एरिया की दीवार के पीछे ले जाकर रेप किया था। बाड़मेर में मूक बधिर युवती से रेप के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एक आरोपी प्राइवेट कॉलेज के मालिक का बेटा सुनील (21) है। वहीं, दूसरा भजनलाल (27) एलडीसी (क्लर्क) के पद पर काम कर रहा है। दोनों ने युवती को अकेला देखकर रेप किया था। 17 दिन पहले हुई इस घटना के बाद पुलिस लगातार जांच कर रही थी। 15 संदिग्धों से पूछताछ भी की गई।
मूकबधिर बालिका के साथ अज्ञात मुलजिमानों द्वारा सामुहिक दुष्कर्म की घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा नितेश आर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा, शुभकरण वृताधिकारी वृत गुड़ामालानी के सुपरजिवन में सुखराम उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना धोरीमन्ना व महिपालसिंह हैड कानि. डीसीआरबी की पुलिस टीमों का गठन किया गया एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा तुरन्त घटनास्थल पर पहुंच घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया व तकनिकी टीमों एवं डॉग स्कवॉड टीम से भी साक्ष्य जुटाये गये। महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज, जोधपुर द्वारा प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए अज्ञात वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। प्रकरण में बालिका मूकबधिर होने, कोई चश्मदीद गवाह नही होने व आरोपी अज्ञात होने से आरोपियों को नामजद करना पुलिस के लिए एक बहुत बड़ी चुनौति थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशानुसार विशेष टीमों द्वारा प्रकरण में बारिकी से अनुसंधान करते हुए, तकनिकी व आसूचना से प्रकरण में कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए अज्ञात दोनो आरोपियों को नामजद कर आरोपी सुनिल पुत्र साजनराम जाति विश्नोई उम्र 21 साल निवासी कोजा व भजनलाल पुत्र हरीराम जाति विश्नोई उम्र 27 साल निवासी मीठड़ा को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई।