शाइन टुडे@सिवाना न्यूज: संजना देवड़ा सुपुत्री नरपतसिंह देवड़ा ग्राम विकास अधिकारी की सुपुत्री संजना ने केंद्रीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा CUET-PG में ऑल इंडिया में 1st रेंक हासिल की कर JNU दिल्ली में प्रवेश पाने पर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। संजना ने दसवीं और बारहवीं का अध्ययन सरकारी विद्यालय से किया। शुरू से संजना ने दसवीं में 94.86 व बारहवीं कला वर्ग में लगभग 96 प्रतिशत अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्नातक परीक्षा जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर से बहुत ही अच्छे अंको से उत्तीर्ण की। अब एम ए के साथ-साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी भी दिल्ली में रहते हुए साथ-साथ जारी रखेगी। संजना ने बताया कि अब तक के सफर में पापा मम्मी दादा जी वह मामा जी का पूर्ण रूप से सहयोग रहा है। परिणाम आने पर परिणाम आने के बाद मानवेंद्र सिंह जसोल महंत निर्मल दास आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित प्रधान मुकुंद सिंह राजपुरोहित विधायक हमीरसिंह भायल, सोहनसिंह भायल, वीरसिंह सैला, बीडिओ हनुमान बेनीवाल पृथ्वी सिंह रामदेरिया सुल्तान सिंह रेडाणा बाड़मेर आजाद सिंह राठौड़ बाड़मेर कोजराज सिंह सिणेर बाबूलाल परिहार सुरेंद्र सिंह जुगतावत आमसिंह भायल अशोक शर्मा आदि ने बधाइयां व आशीर्वाद दिया।
संजना ने मारी बाजी, केंद्रीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा CUET-PG में ऑल इंडिया में 1st रेंक हासिल
November 03, 2022
Tags