शाइन टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बालोतरा: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने शनिवार को राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजपाल सिंह शेखावत के जन्मदिन पर बधाई दी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बाठिया ने राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजपाल सिंह शेखावत
के जन्मदिन पर उनके मुलाकात कर जन्मदिन
की बधाई देते हुए उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य व लम्बी उम्र की कामना करते हुए उनको माला व मुह मीठा करवा कर बधाई दी।इस दौरान पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी,पंडित वेदान्ताचार्य कौशलेंद्र महाराज, नगर निगम उप महापौर पुनित कर्णावत सहित अनेको भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।