शाइन टुडे@बालोतरा न्यूज:
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगो से रूबरू होते हुए कार्यक्रमों में भाग लिया। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने तिलवाड़ा तेमावस में पूर्व प्रधान ठाकुर नाहरसिंह जसोल से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम पूछ कर चर्चा की।पूर्व प्रधान नाहरसिंह को बांठिया से क्षेत्र बारे जानकारी दी। बांठिया ने बताया कि क्षेत्र में गौवंश में लम्पी स्किन बीमारी से काफी सँख्या में गोवंश काल के ग्रास बने है।
बांठिया ने पूर्व प्रधान नाहरसिंह को चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्य की जानकारी भी साझा की।नाहरसिंह ने ट्रस्ट के सेवा कार्य की सहराना की।उसके बाद बाठिया ने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की।इस दौरान एडवोकेट प्रवीण सिंह,गणपत सिंह, अशोक हुंडिया, महेंद्र माली, किशनसिंह भाटी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।