कार्यसमिति की बैठक आयोजित
शाइन टुडे@सिवाना न्यूज
सिवाना:- विधायक कार्यालय सिवाना में हमीर सिंह जी भायल के सान्निध्य में भाजपा मंडल सिवाना की कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। जिसमे संबोधित करते हुए हमीर सिंह जी भायल ने कहां की प्रदेश स्तरीय जन आक्रोश यात्रा के तहत हम गांव गांव जाकर उनकी समस्या सुनेंगे और उन समस्याओं को लिखित में लेकर प्रदेश स्तर पर बड़े आंदोलन के तहत ले जायेंगे । इस अवसर पर जन आक्रोश यात्रा के विधानसभा प्रभारी वीर सिंह जी सैला ने कहां की सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी जिसका अक्षरश पालन करे ऐसा आग्रह किया। जिला मंत्री सुजा राम देवासी, खेता राम प्रजापत, महामंत्री हिन्दू सिंह सिणेर ने भी संबोधित किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष नग सिंह राजपुरोहित ,जगदीश सिंह इंद्राणा ,बाबू सिंह इंद्राणा,जालम सिंह मुठली,छगन सिंह थापण,ममता बिश्नोई,प्रेमा राम,यासीन खां पठान, पुखराज राजपुरोहित, उत्तम सिंह,कान सिंह अर्जियाणा, सांवला राम कुशिप,हुकम सिंह गुडानाल ,भैरा राम ,सवाई सिंह भायल, जोइता राम ,बाबू सिंह गुड़ानाल सहित संगठन के पदाधिकारी ,कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।