गौ माता के दर्शन मात्र से ही व्यक्ति के सभी मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं : विकास अधिकारी
गौ सेवा में समर्पित 201 कार्यकर्ताओं को दुपट्टा, मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया
शाइन टुडे @सिवाना न्यूज:
सिवाना - मानव सेवा संस्था के तत्वाधान में भामाशाहों के सहयोग से सोमवार को पादरू की वास स्थित नवकार विद्या मंदिर परिसर में गौ सेवा में समर्पित कार्यकर्ताओं का समारोह का आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि हनुमान राम बेनीवाल विकास अधिकारी,सिवाना,हनुमान राम चौधरी एसीबीईईओ सिवाना, नाथु सिंह जी थानाधिकारी सिवाना, शंकरलाल चौधरी, पशु चिकित्सक सिवाना,शिवम कुमार गुप्ताशाखा प्रबंधक HDFC बैंक, समाज सेविका शांतिदेवी गोदारा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री भगाराम मेघवाल व जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने की । कार्यक्रम से पूर्व बालिकाओं द्वारा सभी मेंहमानो का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गौ माता की वंदना के साथ, गौ माता की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वल्लन कर किया गया। कार्यक्रम में गौ पुत्र सेना सिवाना, लिखमीदास जी युवा वाहिनी सिवाना, महादेव ग्रुप सिवाना, आजाद गौ सेवा संगठन पादरू, मिठौडा, कुंडल, धारणा,मेली, देवड़ा, फूलन, राखी, मोकलसर, रमणियां, लुदराडा, अर्जियांना, बिजलियां, खाखरलाई,पादरडी, पिपलुन, इंद्राणा,भीमगोड़ा, गोलियां, सहित विभिन्न गांवों से पधारे 201 गौ भक्तो व भामाशाओं का अतिथियों ने मोमेंटो, दुपट्टा, व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। थानाधिकारी नाथू सिंह ने कहा कि गौ माता की सेवा परमात्मा की सेवा के समान है। हमारी प्राचीन परंपरा के अनुसार घर- घर में गाय हुआ करती थी जिससे परिवार का वातावरण सौहार्दपूर्ण रहता था। विकास अधिकारी हनुमान राम बेनीवाल ने कहा कि गौ माता के दर्शन मात्र से ही व्यक्ति के सभी मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं। गाय ही एकमात्र ऐसा जीव है जिसकी गोबर-गोमूत्र दोनों ही पवित्र माने गए हैं। पूर्व एसीबीईईओ हनुमान राम चौधरी ने कहा की वर्तमान समय में गौवंश को बचाने में सब लोगों को आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए। जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने कहा की हमारी संस्था निस्वार्थ सेवा करने वालों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खडी है एवं हर संभव जरूरत मंद मदद के लिए हमेशा तैयार है। जिन गौ भक्तों ने निस्वार्थ भाव से गौ माता की सेवा की उनका हमें सम्मान करके समय समय पर हौसला बढ़ाना चाहिए। पशु चिकित्सक डॉ शंकर चौधरी ने सभी गौ भक्तों की सराहना करते हुए कहा कि ये वो लोग है जिन्होंने विकट परिस्थिति में भी गायों की निस्वार्थ तन मन और धन से सेवा की है। आज इन्हीं के प्रयासों से गौ वंश में फैली लंपी वायरस की बीमारी राहत मिली।प्रदेश महामंत्री भगाराम मेघवाल ने कहा की गायों की सेवा करो, रोज नवाओ शीश खुश होकर देंगी तुम्हें, वे लाखों आशीष इसलिए सभी को गौ माता की सेवा करनी चाहिए। मंच संचालन लालाराम चौधरी व थानसिंह सराणा ने किया।
इन भामाशाओं का रहा सहयोग
टेंट व्यवस्था जगदीश प्रजापत, मोमेंटो लालसिंह, जोरावर सिंह राजपुरोहित,नाश्ता व्यवस्था किशोर कुमार सांखला, प्रमाण पत्र , बैनर व्यवस्था मुकेश लंगेरा, दुपट्टे की व्यवस्था भगाराम मेघवाल, साफा व्यवस्था गणपत चौधरी, चाय व्यवस्था पोलाराम चौधरी,पानी व्यवस्था रमेश बोराणा,स्थान व्यवस्था हितेश कुमार अग्रवाल, फ़ोटोग्रापी आम्ब सिंह सिनेर, साउंड व्यवस्था विष्णु भाई अग्रवाल,द्वारा रखी गई। संस्था की ओर से सभी भामाशाओं का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद -
जिला संयोजक मुकेश लंगेरा, जिला प्रभारी किशोर कुमार सांखला, जिला सहमंत्री राजकुमार लुदराडा, ब्लॉक सरंक्षक लालाराम चौधरी , ब्लॉक अध्यक्ष गणपत चौधरी , ब्लॉक उपाध्यक्ष जगदीश जांगिड़, ब्लॉक महासचिव नारू भाई बोराणा सदस्य पोलाराम चौधरी, रामनारायण चौधरी, नकुल मेघवाल, उम्मेद चौधरी, वीपी सिंह सिवाना, हितेश कुमार अग्रवाल, मालाभाई,कपिल भाई, जीवराज सिंह राजपुरोहित, नागेंद्र सिंह, गणपत सिंह, दिनेश जैन,आंब सिंह, मोहन विश्नोई, खुशाल सिंह,सहित विभिन्न गांवों से पधारे गौ भक्त मौजूद थे।