अहमदाबाद/बालोतरा:
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया गुजरात के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसम्पर्क कर रहे हैं l भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने गुजरात के अहमदाबाद में बापुनगर विधान सभा मे भाजपा प्रत्याशी के जन सम्पर्क कार्यालय के शुभारंभ में भाग लिया।कार्यक्रम में उतर प्रदेश सरकार के कर्षि मंत्री दिनेशप्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।कार्यक्रम में समाजसेवी व उधोगपति पी आर कांकरिया ने भी सम्बोधित किया।बांठिया ने उसके बाद भाजपा के उम्मीदवार दिनेशसिंह कुशवाहा के समर्थन में जनसम्पर्क किया।
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बाठिया ने कहा कि भाजपा की सोच विकास करवाना है और क्षेत्र में नये आयाम स्थापित होंगे।गुजरात के विकास में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास में कोई कमी नही छोड़ी है।अब देश को विकास की राह पर लाने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी ने किया। कार्यकर्ता दिन रात एक कर पन्ना प्रमुख के साथ मिलकर प्रत्येक वोटर से सम्पर्क करें।