शाइन टुडे@ न्यूज नेटवर्क
सिवाना - मानव सेवा संस्था द्वारा समाजसेवी व संस्था के जिला सहमंत्री राजकुमार राजपुरोहित लुदराडा का जन्मदिन मंगलवार को सेवा कार्यों के बीच मनाया गया। राजपुरोहित ने सुबह राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में फल वितरण कर मरीजों कुशल क्षेम पूछी। उसके बाद राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेला मैदान में जरुरत मंद बालिका को स्कूल ड्रेस, शिक्षण सामग्री वितरण कर पौधरोपण किया।
मानव सेवा संस्था के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में जिला सहमंत्री राजकुमार राजपुरोहित का साफा व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। जन्मदिन पर राजपुरोहित ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि सेवा कार्य करके ही अपना हर दिन विशेष बनाएं तथा देश के विकास में भागीदारी निभाएं। बाड़मेर जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने बताया कि हमारा यह प्रयास रहता है कि शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद विद्यार्थी भी अपनी शैक्षिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर सके तथा अपनी शैक्षिक गतिविधियों में पीछे नहीं रहे।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भगाराम मेघवाल, गणपतसिंह राजपुरोहित, शिक्षक लालाराम चौधरी, आशु सिंह राजपुरोहित, चैन सिंह राजपुरोहित, जगदीश राजगुरु, सहित संस्था से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।