रिपोर्ट: अजरूद्दीन सिवाना
शाइन टुडे@सिवाना न्यूज:
सिवाना(बाड़मेर): सुनील परिहार निदेशक स्वतंत्रत प्रभार राजस्थान सरकार की ओर से शुक्रवार को सिवाना विधानसभा क्षेत्र वासियों के दिपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा। सुरेश कुमार सांखला सिवाना ने बताया कि दीपावली महापर्व पर सिवाना विधानसभा क्षेत्र वासियों के साथ दिपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम शुक्रवार को 11 बजे से 6 शाम बजे तक फॉर्म हाउस सिवाना पर रखा गया है। जिसमें सभी विधानसभा क्षेत्र सिवाना के कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन दुरभाष व सोशल मीडिया के जरिए आमंत्रित किया गया है।