Food

ताजा खबर

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने लिया गरबा महोत्सवों में भाग

माता  की  भक्ति एवं आरती में लिया  भाग 




बालोतरा।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने क्षेत्र का दौरा करते हुए विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए मंदिरों में पूजा अर्चना की।भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बाठिया ने क्षेत्र के बिठुजा गाँव स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर में पहुचकर बाबा रामसापीर के दर्शन पर पूजा अर्चना कर प्रदेश में अमन चैन व खुशहाली की कामना की।उन्होंने ने मंदिर के सामने आयोजित मेघवाल युवा ग्रुप व माँ सुंधा गरबा मण्डल बिठुजा द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव में शिरकत की।बांठिया ने माताजी की आरती में भाग लेकर माताजी की आरती उतारी।इस दौरान आयोजन मंडल की और से बांठिया का साफा व दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया गया।इस दौरान तगाराम बारूपाल, भाजपा जिला महामंत्री खेताराम प्रजापत, लालाराम प्रजापत,नेमाराम,दिनेश बारूपाल,लीलाधर सहित अनेको लोग मौजूद थे।




उसके बाद बांठिया ने हरिओम मित्र गरबा मंडल द्वारा शहर के  त्यागी  महाराज की कुटिया वार्ड संख्या 5 में आयोजित गरबा महोत्सव में शिरकत कर माताजी की पूजा अर्चना कर महाराज से आशीर्वाद लिया।इस दौरान मंडल अध्यक्ष  जसराज परिहार, लक्ष्मण भारती महाराज, चंद्र प्रकाश सुंदेशा, जोगाराम प्रजापत, घेवरचंद सुंदेशा, पारससिंह राजपुरोहित, श्रवण सिंह, विष्णु सुथार, भीमाराम संदेशा, लक्ष्मण सोलंकी, लीलाधर सोलंकी, भैरू गिरी गोस्वामी, किशनगिरी, खेतसिंह राजपुरोहित, कैलाश प्रजापत सहित अनेको गणमान्य लोग उपस्थित थे।