शाइन टुडे@बालोतरा न्यूज:
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
गणपत बांठिया ने क्षेत्र के विभिन्न गाँवो को दौरा कर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए दीपोत्सव व लाभ पंचमी की बधाई दी। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य
गणपत बांठिया ने क्षेत्र के कुड़ी, सरवड़ी,
कल्याणपुर, टिबानिया,थुम्बली, मंडली,
निम्बाखेड़ा, बागलोप,बुड़ीवाड़ा, जागसा सहित अनेक गाँवो का दौरा कर धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए ग्रामीणों को दीपोत्सव व लाभ पंचमी की बधाई दी।
बांठिया ने बालगोप में नारायण सिंह के निधन पर उनके निवास जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।बांठिया निम्बाखेड़ा अराबा में भंवरसिंह वरिष्ठ अध्यापक एवं मगसिंह के बड़े भाई पन्ने सिंह करणोत की सड़क दुर्घटना में देहावसान होने पर उनके निवास स्थान जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके परिवार जनों को ढाढ़स बधाया। स्वर्गीय श्री पन्ने सिंह जी करणोत के पुत्र जोगराज सिंह जी एवं परिवार को ढाढ़स बधाया।बुड़ीवाड़ा में भाखरसिंह की धर्मपत्नी का निधन पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।जागसा में जय राम के माता जी का निधन पर श्रदांजलि अर्पित की।
इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न मंदिरो म मठो में पहुँच कर देश व राज्य में अमन चैन, सम्रद्धि, व खुशहाली की प्रार्थना की। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने कुड़ी गाँव मे ग्रामीणों व विद्यार्थियों के साथ राष्ट्र भक्ति के गीतों का सगान किया।इस दौरान बांठिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि दीपावली पर्व के बाद नई उमंग के साथ मिलकर कार्य करना है।विभिन्न आयामों पर ध्यान देकर ही हम विकास की गति को और तेज कर सकते हैं।इस दौरान भाजपा नेता भवानीसिंह टापरा, कल्याणपुर उप प्रधान श्रवण सिंह राजपुरोहित, मानाराम पालीवाल, शिक्षक रामलाल,भजन गायक संत कुमार,सुभाष विश्नोई, उम्मदेसिंह कंवरली,संतोष कुमार मेघवाल,भाजपा नेता रूपाराम प्रजापत,एबीवीपी नेता नेमीचंद बारूपाल सहित अनेको लोग मौजूद थे।
मंडली में भी ग्रामीणों से रूबरू होते हुए दीपावली की बधाई दी।इस दौरान भाजपा नेता मीडिया सह संयोजक रघुनाथ सिंह, मनोहर महाराज,महेंद्र सोनी,जीतू पालीवाल,सुरेश वैष्णव, भवरलाल लोहार,भगवान सिंह सोढ़ा
सहित अनेको भाजपा नेता व ग्रामीण जन उपस्थित थे।