गांधी जयंती मनाई
सिवाना: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धां सुमन अर्पित किए। निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष पूनम चंद रामदेव ने बताया कि गांधीजी के बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अखिल भारतीय कांग्रेस बिग्रेड के राष्ट्रीय सचिव भगाराम मेघवाल ने बताया कि हमें गांधी जी के सत्य-अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाना होगा। इस अवसर पर सरदार खान, ताजू खान, गोपाराम गर्ग, सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।