Food

ताजा खबर

चतुर्मास पूर्ण कर सिवाना पहुंचने पर सदगुरुदेव का हुआ स्वागत

समाज बंधुओं ने 5 किलो की माला पहनाकर अभिनंदन किया 

रिपोर्ट: कैलाश सिंह राजपुरोहित 
सिवाना: बद्रीनाथ धाम में 42 वां  चतुर्मास पूर्ण कर वापिस ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा जा रहे श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के गादीपति श्री तुलछाराम जी महाराज का सिवाना पहुंचने पर समाज बंधुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।


 इस अवसर पर समाज बंधुओं ने पुष्प वर्षा के साथ 5 किलो की माला पहनाकर सदगुरूदेव श्री तुलछाराम जी महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया। महाराज ने कहा कि ईश्वर की भक्ति करने से ही मन को शांति मिलेगी। कलह, द्वेश व ईष्या के भाव को त्याग कर सभी लोग आपस में प्रेम पूर्वक भाईचारे के साथ रहे तथा हमेशा ईश्वर का स्मरण करें। इस  दौरान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजुद रहे।