सेवाकार्यों के साथ मनाया कटारिया का जन्मदिन
मंदिरों में पूजा अर्चना कर की दीर्घायु की कामना
बालोतरा: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया के नेतृत्व में श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक, भाजपा नेता, पूर्व गृह मंत्री राजस्थान व विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया।इस दौरान क्षेत्र में गोवंश में लिए आवश्यक दवाइयों वितरण करते हुए समीपवर्ती शम्भूनाथ मठ कुड़ी में पूजा अर्चना कर उनके स्वस्थ दीर्घायु की कामना की।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने बताया कि ट्रस्ट
संरक्षक,विधानसभा ने विपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया प्रदेश की आवाज बनकर विधानसभा में राजस्थान की आम जनता की आवाज बेबाकी से मुखर कर रहे है, कटारिया इमानदारी के साथ जनहित के लिए सेवा कार्य करने के हमेशा आगे रहते है।गुलाबचंद कटारिया के पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया के साथ पारिवारिक संबंध थे और ट्रस्ट के साथ सेवा कार्य व शिविर में भी निस्वार्थ भाव से सेवाएं देते है। बांठिया ने बताया कि शंभूनाथ मठ कुड़ी स्थित देवादि देव महादेव मंदिर में पूजा ,अभिषेक कर कटारिया की दीर्घायु की कामनाएं की गई।महंत गुलाबपुरी महाराज ने विशेष पूजा अर्चना व अभिषेक करवाकर कटारिया को जन्मदिन पर दीर्घायु की कामना की।कार्यक्रम में श्री तपोनिधि पंचायतीनिरजंनी अखाड़ा हरिद्वार के स्वामी श्री ब्रह्मानंदगिरी महाराज के मंत्रोच्चारण के साथ कटारिया के लंबी उम्र स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए राजनीति में उत्तरोत्तर प्रगति का आशीर्वाद दिया।महंत भगाराम महाराज ने गणपत बांठिया के नेतृत्व में ट्रस्ट के सेवाकार्यों की सहराना करते हुए कटारिया को बधाई प्रेषित की।कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता आवड़दान, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री पपु विश्नोई,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महिपालसिंह करनोत ने भी सम्बोधित
किया।कटारिया के जन्मदिन के अवसर पर जरूरमंद महिला के आत्म स्वावलंबी बने उसके तहत 5 सिलाई मशीन देने की घोषणा की गई जो आगामी दिनों में उनके निवास स्थान पर जाकर वितरण करेंगे।कार्यक्रम में साधु संतों व अथितियों द्वारा कम सुनने वाले 6 लोगो को श्रवण यंत्र(कान की मशीन) भेंट की गई। इस दौरान गौवंश में फैली लम्पी बीमारी के बाद हुए घाव के लिए इंजेक्शन, महरम सहित सर्जिकल वस्तुओं का वितरण किया गया। इस दौरान कैलाशदान, मोहनलाल, मूलाराम, पुनमाराम, रामाराम चौधरी, विशनसिंह, भंवरलाल पालीवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता, ट्रस्ट सदस्य व ग्रामीण जन मौजूद थे।