शाइन टुडे@ बालोतरा न्यूज:
बालोतरा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने के निर्देशानुसार रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने विश्व विख्यात नाकोड़ा तीर्थ पर पूजा अर्चना की।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया,सगठन महामंत्री चंद्रशेखर, विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ता
व उपस्थिति श्रद्धालुओं के साथ नाकोड़ा तीर्थ स्थित भगवान पार्श्वनाथ एवं अधिष्ठायक भैरव देवकी के दर्शन कर पूजा अर्चना करते हुए प्रधान मंत्री मोदी के दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की कामना की व देश सेवा के कार्यों में ओर दिन दुगनी रात चौगुनी प्रगति करने की कामना की।
इस दौरान पार्षद कांतिलाल हुंडिया, भाजपा नेता सुमेरमल बाफना,नाकोड़ा ट्रस्टी कमलेश सकलेचा,पार्षद रोहित जैन, अशोक चौपड़ा,
भारत विकास परिषद हरीश गोठवालिया, संदीप चौपड़ा,भैरूलाल सालेचा सहित अनेको कार्यकर्ता उपस्थित थे।