Food

ताजा खबर

आजाद गौ सेवा संगठन की सेवा गोवंश के लिए बनने लगा वरदान, एक माह से सेवा जारी


रिपोर्ट: भगाराम पादरू

शाइन टुडे@ पादरू/बाड़मेर न्यूज: 
लंपी स्किन एवं अन्य रोगों से ग्रसित गौ वंशो का इलाज एक महीने से अधिक दिनों से जारी है,आजाद गौ सेवा संगठन द्वारा पादरू क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों के ढाणिया,खेतों एवं धोरों में पहुंच कर लंपी स्किन एवं अन्य रोगों से ग्रसित गौ वंशो का उपचार कर रहे हैं। समाजसेवी व आजाद गौ सेवा संगठन के संस्थापक एवं गौ भक्त एमपी सिंह राजपुरोहित ने बताया कि गौ वंशो में फैली लंपी स्किन एवं अन्य रोगों पर रोकधाम के लिए समय पर सरकार द्वारा वैक्सीन तैयार नहीं करने पर गौ सेवकों ने भारी आक्रोश हैं। वही संगठन के सदस्य लंबे समय से  गौ सेवा के लिए काम कर रहे हैं।