Food

ताजा खबर

सुनील परिहार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर


सिवाना
निदेशक रीको राज.सरकार एवं पूर्व राजसिको अध्यक्ष सुनील परिहार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नव गठित कमेटी में सदस्य बनाये जाने पर माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष  गोविंदसिंह डोटासरा का सिवाना कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हार्दिक आभार व्यक्त किया।  पूर्व एमएलए मोटाराम मेघवाल, पूर्व एमएलए धाराराम फुलवरिया, सिवाना प्रधान मुकनसिंह  राजपुरोहित, सिणधरी प्रधान प्रतिनिधि पूनमाराम जाणी, सिवाना नगर पालिका चेयरमैन रामनिवास आचार्य, ब्लॉक अध्यक्ष भंवरा राम गर्ग व समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता गण ने खुशी जाहिर कर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।